हांसी। सेवा पखवाड़ा के तहत शनिवार को विधायक विनोद भयाना के नेतृत्व में पुरानी सब्जी मंडी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, विधायक विनोद भयाना ने झाड़ू लगाकर श्रमदान करते हुए शहर में स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया।
इस दौरान विधायक ने कहा कि भारत को साफ, स्वच्छ एवं सुंदर राष्ट्र बनाने के लिए हर व्यक्ति को स्वच्छता के प्रति दिल में प्रेम जागना होगा। तभी सही मायने में हम स्वच्छ भारत की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं। अगर हर व्यक्ति जीवन में स्वच्छता को अपना ले तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को और अधिक बल मिलेगा और निश्चित रूप से देश विकास के पथ पर और तेजी से अग्रसर होगा। जिला प्रभारी दीपक शर्मा ने कहा जो पुरानी सब्जी मंडी की पहले हालत थी और अब जो स्थिति है देखने में सुंदर लग रहा है। यह अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रवीण ऐलावादी, सोनू जांगड़ा, कार्यालय प्रभारी मंजीत जांगड़ा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष गोल्डी सैनी, राजेश ठकराल ,मंडल अध्यक्ष तनुज खुराना, श्याम खांडा, नवदीप बिड़लान, डॉ. रमेश नायक, अभियान सहसंयोजक विक्रम चोपड़ा सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।